फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भोला अटारी ने जीती रायपुर दंगल की माली

विज्ञापन
विज्ञापन
भोला अटारी ने जीती रायपुर दंगल की माली
विज्ञापन

विजेता को 23,000, उपविजेता को मिले 18,000 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के रायपुर में रायपुर दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दंगल कार्यक्रम में लगभग 200 से ज्यादा पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भोला अटारी और सनी सपार के बीच हुए रोचक मुकाबले में भोला अटारी ने सनी सपार को पराजित कर विजेता का ताज पहना। उन्हें आयोजक कमेटी ने 23,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता रहे सनी सपार को नकद 18,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। दंगल के आयोजन पर पधारे गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने रायपुर के मैदान के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, पूर्व विधायक ने दंगल कमेटी को प्रोत्साहित करते हुए 21,000 रुपये की प्रोत्साहित राशि प्रदान की। तरसेम सेमी ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से दंगल का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर उनके साथ नरेश कुमार, शमशेर राणा, शशिपाल, अजमेर, बबलू, अमित शर्मा, गुरदेव, सिद्धांर्थ, शिव सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें