फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए हजारों श्रद्धालु

Tue, 16 Apr 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सरबत के भले की अरदास के साथ संपन्न हुए खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी से सटे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में चार दिवयीय धार्मिक कार्यक्रमों की लड़ी गत दिवस देर शाम संपन्न हुई। सरबत के भले की अरदास यहां संत समाज की ओर से की गई। 11 अप्रैल से शुरू धार्मिक कार्यक्रम आयोजनों में विभिन्न राज्यों सहित विदेश से भी संगत ने यहां आकर हाजिरी भरी और हजारों की संख्या में संगत ने गुरु चरणों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
चार दिवसीय आयोजन में महात्मा ज्योतिवा फुले जयंती, अमृत धारा प्रकट दिवस व डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस दिवस आदि गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया आदी धर्म मिशन की चेयरमैन बीबी कमलेश कौर ने की, जबकि आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पंजाब के मिशनरी गायक राज ददराल, बलविंद्र बिट्टू, रानी अरमान, मनदीप मालवा व कीर्तन जत्थों में बाबा बलराज भवानीपुर वाले ने संगत को सतगुरु नाम से जोड़ा। इस शुभ अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में चरण गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर मन्नतें मांगीं। कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, सी भलाई कारपोरेशन चेयरमैन रशपाल राजू, होशियारपुर प्रत्याशी राकेश सुमन व गुरलाल सेला सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता नतमस्तक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास ने बताया कि चरण छोह गंगा का इतिहास श्री गुरु रविदास महाराज से जुड़ा हुआ है। गुरु रविदास महाराज के आगमन से लेकर आज दिन तक जहां गंगा रूपी अमृत धारा निरंतर बहती है। इस मौके पर चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के महासचिव मास्टर राजकुमार डोगरपुर, मुख्य कोषाध्यक्ष संत कर्मचंद, कोषाध्यक्ष मनजीत मोंगोवालिया, बाबा प्रेम सिंह, बीबी मीरा देवी मध्यप्रदेश, संत निरंजन, जगदीश दीसा, संत गिरधारी लाल, सेवानिवृत हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें