आनंदा बैडमिंटन अकादमी अंब ने करवाया तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट
अंब(ऊना)। आनंदा बैडमिंटन अकादमी अंब के तत्वाधान में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट के फाइनल पहुंचने वाली टीम का कंबाइन एज टूर्नामेंट करवाया गया। 70 प्लस कंबाइन एज फाइनल में सुनील और राजकुमार विनर और पलाह और निकल बस्सी रनर अप रहे।
वहीं, 80 प्लस में फाइनल मुकाबला आनंदा बैडमिंटन अकादमी अंब और रोपड़ के बीच खेला गया। इसमें आनंदा अकादमी विजेता रही। राकेश सिंह और साहिल की जोड़ी ने रोपड़ की जोड़ी को हराया। 90 प्लस में रोपड़ की जोड़ी राजन हर्ष और अमर वीर जोड़ी ने सुनील शर्मा और पार्टनर दो सेट रनर रहे। 100 प्लस में नंदा बैडमिंटन अकादमी और ऊना के बीच फाइनल खेला गया। फाइनल मुकाबले में हरिंदर सिंह और राकेश सिंह की टीम फाइनल की विजेता रही। उन्होंने हरीश और मनोज की टीम को हराया। 110 प्लस का फाइनल मुकाबला राकेश शर्मा दिल्ली और गुरशरण सिंह की जोड़ी ने विनोद और मनोज कुमार जोड़ी को पराजित कर अपने नाम किया।
इसके अलावा 120 प्लस कंबाइंड फाइनल मुकाबले में अशोक कुमार और आरके शर्मा दिल्ली की जोड़ी ने असीम धीमान और रशपाल सिंह को पराजित किया। इस अवसर पर डॉक्टर कोमल मलिक, बॉबी चौधरी, राजीव सचदेवा, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, राकेश कुमार अपलू, आनंद बैडमिंटन अकादमी के मालिक रितु सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल असीम धीमान, रिटायर्ड रशपाल सिंह, विजय शर्मा, आरके शर्मा, अभिषेक राणा, रणजीत सिंह, अतुल शर्मा, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार एक्स आर्मी, बैडमिंटन कोच राकेश सिंह मौजूद थे। संवाद