फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझसे हिसाब मांगने वाले कर रहे गठजोड़ की राजनीति : भुट्टो

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-कांग्रेस सरकार अब विदाई की ओर बढ़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने 14 माह के विधायक कार्यकाल का हिसाब मांगने वालों पर बिना नाम लिए सीधा हमला बोला है। कहा कि जो लोग मुझसे हिसाब मांग रहे हैं, वे खुद सुक्खू सरकार से सांठगांठ करके अपनी निजी जमीन पर लाखों रुपये के डंगे (रिटेनिंग वॉल) लगवा रहे हैं। ऐसे लोग नैतिकता की बात करने के लायक नहीं हैं। भुट्टो ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्जनों झूठे केस बनाए गए थे, लेकिन माननीय न्यायालय ने सच्चाई की जीत सुनिश्चित की। भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश की सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अब विदाई की ओर बढ़ रही है। सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ। न गाय का गोबर खरीदा गया, न ही दूध का कोई मूल्य तय हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें