फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शशि सैनी बने लेक्चरर संघ के जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
महासचिव पद के लिए संजीव कुमार हुए निर्वाचित
विज्ञापन

आपसी सहमति न होने पर हुए स्कूल लेक्चरर संघ के चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ की ऊना जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थानाकलां में हुआ। इसमें 472 डेलिगेट ने जिला प्रधान व महासचिव का चयन किया। इसमें शशि सैनी जिला प्रधान के पद पर निर्वाचित हुए, महासचिव पद के लिय संजीव कुमार निर्वाचित हुए। प्रधान पद के लिए शशि और वरुण लखन पाल के बीच मुकाबला हुआ। शशि सैनी को कुल 363 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वरुण लखनपाल को 108 मत से संतोष करना पड़ा। चुनाव से पूर्व जिला प्रवक्ता संघ के भीतर आपसी सहमति बनाने के कई प्रयास हुए, लेकिन आम राय न बन पाने के कारण चुनावी प्रक्रिया को अपनाना पड़ा। चुनाव के लिए आए अधिकारी दीप सिंह खन्ना व टीम ने इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल विनोद बन्याल संजीव पराशर दिनेश कौंडल, राकेश जसवाल, जागीर सिंह, सुदर्शन कौशल, सुरजीत सिंह पूर्व जिला प्रधान देवेंद्र सिंह बेली वित्त सचिव अजय अहलूवालिया प्रांतीय प्रेस व संगठन सचिव राजन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रतन वरुण लखनपाल, मुकेश सलारिया, अटल कुमार, सुरेश ठाकुर, राजीव कौशल, राकेश मल्होत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें