फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल में दिनदिहाड़े लाखों के जेवरात और 50 हजार की नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
नंगल के इंदिरा नगर में दिन दिहाड़े हुई लाखों की चोरी के मामले को लेकर जांच करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
नंगल। नंगल की अड्डा मार्केट स्थित घर में दिनदिहाड़े कीमती जेवरात और नकदी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां शातिर चोरों ने दुकानदार के घर पर परिवार की गैरमौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। घर के मालिक को भी वारदात का उस समय पता चला जब वह अपनी दुकान से कुछ देर के लिए घर पंहुचा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

घर के मलिक अविनाश राय भंडारी ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को दुकान पर चला गया। जब वह शाम 6:00 बजे के करीब घर पर पहुंचा। तब घर में बिखरे सामान को देख दंग रह गया। चोर मकान की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर गए। अविनाश ने बताया कि पूरे नुकसान का पता उसकी पत्नी के घर आने पर चल पाएगा। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एएसआई राम कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पंहुची। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें खंगाली जा रही है। फिंगर प्रिंट के विशेषज्ञों की एक टीम ने सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के नेतृत्व पहुंचकर प्रिंट लिए। इन्हें जांच के लिए फलौर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद जांच को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि वारदात के बाद नंगल पुलिस ने क्षेत्र में मुस्तैदी और बढ़ा दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को थाने में तलबकर जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें