फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आइस्क्रीम के गोदाम में भड़की आग, सामान राख

विज्ञापन
गांव अजोली में आइसक्रीम के गोदाम में आग लगने से राख हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद के समीपवर्ती गांव अजौली में वीरवार को आइसक्रीम के एक गोदाम में अचानक आग भड़क गई। इससे गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के चलते गोदाम के मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। संतोषगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अजौली गांव के मार्केट के पीछे बली राम, पुत्र करतार चंद के गोदाम को राजस्थान के भैरो सिंह ने किराए पर ले रखा है। यहां पर वह कुल्फी और आइस्क्रीम का कार्य करता है। वीरवार दोपहर को गोदाम में आग लगने से कुल्फी और आइसक्रीम में इस्तेमाल होने वाला सामान और ड्राइ फ्रूट जल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। आग लगने की सूचना अजौली गांव के प्रधान संदीप कपिला ने संतोषगढ़ पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहीं, पटवारी की ओर से मौके पर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें