फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी से घर का सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के वार्ड चार में प्रोफेसर के निर्माणाधीन घर में चोरी की घटना हुई है। शातिर घर में रखे सामान को चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। ऊ ना कॉलेज में तैनात शाम सिंह वर्तमान में प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। बीते दिनों अपनी माता से मिलने वह पैतृक गांव बढ़ेड़ा राजपूतां गए थे।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। जांच में खुलासा हुआ कि घर की तीसरी मंजिल में रखा घर का सामान चोरी हो गया है। मौके पर केवल खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। शिकायतकर्ता के अनुसार घर से करीब पौने दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। करीब दो माह पहले वह यह सामान लेकर आए थे। इसमें कुछ इस्तेमाल कर लिया गया था। इस संबंध में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें