फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत घर अंबेहड़ा की खस्ता हालत पर अधिकारियों की खिंचाई

विज्ञापन
उपमंडल दण्डाधिकारी  बंगाणा सोनू गोयल जोल सोहारी अम्बेहड़ा केन्ट बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेत
विज्ञापन
एसडीएम सोनू गोयल ने किया बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उपमंडल दंडाधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने मंगलवार को जोल, सोहारी, अम्बेहड़ा, कैंट सहित विभिन्न पंचायतों का दौरा कर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी इलाकों में होने के कारण इस उपमंडल में बारिश से अधिक क्षति हुई है। इस संबंध में निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत घर अम्बेहड़ा की खस्ता स्थिति पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब भवन को असुरक्षित घोषित करने का प्रस्ताव प्रधान की ओर से प्रस्तुत किया जा चुका है तो अब तक इसे गिराया क्यों नहीं गया। क्या अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन को तुरंत खाली करवाकर कार्यालय को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें