फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटर में न बैठने की व्यवस्था, न मिला पीने का पानी

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरोट में वैक्सीनेशन लगाने के लिए धूप में सड़क किनारे बैठकर इंतजार कर
विज्ञापन
ऊना। कोविड वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पुख्ता प्रबंध होने का दावा करता है। धरातल पर यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के वैक्सीनेशन केंद्रों में लोगों को बिना स्लॉट बुकिंग वैक्सीन की सुविधा दी जा रही है। हालात यह है कि कुछ वैक्सीनेशन केंद्रों में लोगों की संख्या अधिक होने से व्यवस्था बदहाल हैं। अमर उजाला ने इसे लेकर अब उपमंडल के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरोट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्थान : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरोट। समय : दोपहर 12.20। वैक्सीनेशन लगवाने के लिए लोगों को भीड़ लगी है। वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ एक-एक व्यक्ति से आधार कार्ड ले रहा है। केंद्र में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जवान तैनात है। केंद्र में भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को काबू करने के लिए अस्पताल स्टाफ और पुलिस जवान के हाथ-पांव फूल गए। अस्पताल परिसर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। केंद्र में लोगों के बैठने के लिए लगाई कुर्सियां भर गई हैं। महिलाएं जमीन पर बैठ कर बारी का इंतजार कर रही हैं।
समय : 12.50 बजे। वैक्सीनेशन के लिए भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। पुलिस जवान लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए बार-बार चेतावनी दे रहा है। इसका लोगों पर कोई असर नहीं है। बीच में कुछ लोग वैक्सीनेशन में हो रही देरी पर स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ और पुलिस जवान से सवाल पूछ रहे हैं। दोपहर : 1.45 बजे। वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर भीड़ डटी है। लोग स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ पहली बार वैक्सीन लगवा रहे लोगों को रोक कर दूसरी डोज लगाने के लिए पहुंचे लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

इस संबंध मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि भीड़ अधिक होने से व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। इस मामले पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया वैक्सीनेशन केंद्रों में व्यापक व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
धूप से परेशान : राकेश
लडोली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि मैं वैक्सीनेशन लगवाने के लिए सुबह 10 बजे से बारी का इंतजार कर रहा हूं। सुबह से आधार कार्ड जमा करवा दिया है। मुझे कोविड की दूसरी डोज लगवानी है। धूप में खड़े होकर परेशान हो गया हूं। स्वास्थ्य विभाग को बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए।
व्यवस्था दुरुस्त नहीं : राजेश
लडोली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसे कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगनी है। सुबह 9.30 बजे से वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार कर रहा हूं। यहां न तो बैठने का प्रबंध न पीने के पानी की व्यवस्था है। केंद्र के बाहर धूप में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ रहा है।
तीन घंटे से इंतजार : सुरेंद्र
थड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन घंटे से वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग उनके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे उन्हें इंतजार कर रहे लोगों से पहले ही वैक्सीन लगा दी गई। ऐसी व्यवस्था होगी तो वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आना ही बंद कर देंगे।
चिकित्सक भी नहीं : लखनपाल
थड़ा निवासी लखनलाल ने बताया कि वैसे तो सरकार वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र में बेहतर व्यवस्थाएं होनी चाहिए। लोगों को घंटों धूप में खड़े होकर वैक्सीन का इंतजार करना पड़ रहा है। अगर वैक्सीन लगने के बाद किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है उसके लिए अस्पताल में चिकित्सक की व्यवस्था भी नहीं है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरोट में वैक्सीनेशन के लिए जमीन पर बैठकर इंजतार करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें