फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में अभी भी रात को ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजफायर के बाद भी रात को बंद रह रहीं स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को पेश आ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में रात के समय ब्लैकआउट की समस्या अभी भी बनी हुई है। सीजफायर होने के बाद भी रात को स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। इससे चिंतपूर्णी से भरवाईं तक का क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। यह समस्या न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी असुविधाजनक है। पंजाब में बड़े शहरों में ब्लैक आउट की समस्या को दूर कर दिया गया है, लेकिन चिंतपूर्णी में अभी भी यह समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय स्ट्रीट लाइटों की कमी के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस समस्या का समाधान करे और रात के समय स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाए। लोगों का कहना है कि इससे न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस समस्या का समाधान करे और रात के समय स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाए।
कोट्स
इस मामले पर चिंतपूर्णी धाम के मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि यह समस्या हमारे ध्यान में आई है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें