फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पहलगाम में हुए नरसंहार का दिया जवाब : बिक्रम

विज्ञापन
दौलतपुर चौक में तिरंगा यात्रा निकालते भाजता नेता व कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
दौलतपुर भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में भाजपा के दौलतपुर मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देने और जनता को ऑॅपरेशन सिंदूर से अवगत करवाने के लिए निकाली गई है। यात्रा विश्राम गृह दौलतपुर चौक से शुरू होकर मुख्य बस अड्डे तक गई। इसमें प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक जसवां परागपुर बिक्रम ठाकुर, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला परिषद सुशील कालिया, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत पटियाल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बिक्रम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि पहलगाम नरसंहार के बाद ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई है। इसका हर देशवासी को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय सेना ने दुश्मनों के घर में घुस कर न केवल मुंहतोड़ जवाब दिया है, बल्कि आतंकवादी ठिकानों को भी नेस्तनाबूद किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, नितिन ठाकुर, अतुल शर्मा, विकास डडवाल, राजीव कुमार, राजेश डोगरा, राजीव राजू, गुलाम मोहम्मद, विजय चौधरी, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें