फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लठियाणी बाजार में बारिश के पानी की नहीं उचित निकासी

Tue, 12 Aug 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। व्यापार मंडल एवं ग्राम पंचायत लठियाणी ने बाजार में बारिश के गंदे पानी की उचित निकासी न होने के कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर रोष जताया है। दुकानदारों का कहना है कि एनएच प्राधिकरण ने रोड बनाते समय सभी पहलुओं को दरकिनार किया। थोड़ी भी बारिश होने के बाद दुकानों के अंदर गंदा पानी चला जाता है जिससे लाखों का सामान खराब हो रहा है। ऐसे में उन्होंने एनएच प्रधिकरण से मांग की है कि व्यापारियों को आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान प्रमोद पुरी का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने पर गंदा पानी उनकी दुकानों में जा रहा है तथा दुकानों में रखे सामान को नुकसान हो रहा है। पूर्व उपप्रधान सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि एन एच प्राधिकरण द्वारा बाजार में एक तरफ ही नालियां निकालने के कारण यह समस्या आ रही है। यदि बाजार के दोनों तरफ नालियां निकाल दी जाएं तो समस्या का हल हो जाएगा। विजय कुमार का कहना है कि बाजार के बीच एक पुली है, वह बंद पड़ी है। ऊपर के बाजार का सारा पानी उस पुली के रास्ते न जाकर रोड से नीचे आता है। ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि दुकानदार बारिश के पानी को लेकर काफी परेशान हैं। दुकानों के अंदर बारिश का पानी जा रहा है। दुकानदार अपनी समस्या लेकर आए थे। उनकी समस्या के समाधान के लिए पंचायत के माध्यम से एनएच प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को लिखा गया है कि रोड के दूसरी तरफ भी नाली बनाई जाए। एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि जिस समय लठियाणी बाजार में नालियां बनाई जा रही थीं, उस समय स्थानीय दुकानदारों ने आपत्ति जताई थी। जिसके चलते यह कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया था। इस बजट को शिफ्ट कर अन्य स्थान पर कार्य करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें