फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ में अब पानी पर कोई राजनीति नहीं : विवेक शर्मा

विज्ञापन
कुटलैहड़ की पंचायत डंगोली में पंचायत भवन का उद्घाटन करतेविधायक विवेक शर्मा । स्रोत स्वयं
विज्ञापन
15 करोड़ रुपये की पेय जल योजना को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

विधायक ने डंगोली में भवन का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां(ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायत डंगोली में 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन विधायक विवेक शर्मा ने किया। महज़ आठ माह में तैयार यह भवन अब जनता को समर्पित कर दिया गया है।
विधायक विवेक शर्मा का डंगोली पंचायत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल पंचायत बैठकों व प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि ग्रामीणों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस पंचायत के 60 परिवारों को सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी। उन्होंने विकास कार्यों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कुटलैहड़ में 15 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और इसका शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा, जिससे हजारों परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
इसके साथ ही बताया कि निचले कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए 45 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है, जिसका शिलान्यास भी जल्द ही होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ में अब पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं हो रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल झूठे आरोप और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे ऐसे भ्रामक प्रचार से दूर रहें और क्षेत्र में हो रहे वास्तविक विकास कार्यों को देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें