फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में अवैध पार्किंग की समस्या में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच किनारे जगह-जगह होती है अवैध पार्किंग
विज्ञापन

प्रशासन सख्त कार्रवाई करने में नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में अवैध पार्किंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। एनएच किनारे जगह-जगह नियमों को ताक पर रखकर अवैध पार्किंग की जा रही है। प्रशासन की तरफ से अभियान चलाने के बाद उसका कुछ दिन तक असर रहता है लेकिन बाद में समस्या जस की तस बनी रहती है। इस सड़क किनारे पैदल चलने वालों को तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी तरफ आए दिन ट्रैफिक जाम भी लगता है। इस समस्या पर अभी तक प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं ला पाया है।
शहर में अवैध पार्किंग को लेकर पुख्ता व्यवस्था न होने से आए दिन समस्या बढ़ती जा रही है। शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊना हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग हो रही है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। प्रशासन की तरफ से शहर में अवैध पार्किंग से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। एनएच के दोनों तरफ प्रशासन की तरफ से फुटपाथ की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर में वाहनों के लिए नगर परिषद ने पार्किंग स्थल भी बनाए हैं। इसके बावजूद कई वाहन चालक अवैध पार्किंग कर रहे हैं। इससे जगह-जगह जाम लगना और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी तो होती ही है, साथ में हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


स्पिंग पोस्ट का भी नहीं हुआ कोई
अवैध पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से जगह जगह सप्रिंग पोस्ट भी लगाए गए है। आलम यह है कि कुछ स्थानों पर सप्रिंग पोस्ट टूट गए हैं। इसके अलावा लोग सप्रिंग पोस्ट के बाहर ही वाहन सड़क में पार्क करने से नहीं कतराते हैं। इस पर पुलिस कोई सख्त कार्रवाई भी नहीं करती है।
विज्ञापन


कोट्स
अवैध पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस मामले को लेकर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें