फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु सिमरन से बढ़कर कोई भक्ति नहीं : प्रदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। ज्वार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह महायज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। उपमंडल अंब के तहत ज्वार में 24 मई से 30 मई तक आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक प्रदीप शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मनोरम वर्णन किया। कहा कि श्री कृष्ण सोलह कला संपूर्ण थे। बचपन में जहां बाल लीला से उन्होंने सबको मोह लिया वहीं अपनी लीलाओं से जनमानस का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि प्रभु सिमरन से बढ़कर कोई भक्ति नहीं हैं। इसलिए अहंकार, मोह माया से पार जाकर भगवान के नाम का जाप करें और जगत कल्याण के लिए तत्पर रहें। इससे लोक और परलोक दोनों संवर जाते हैं। ज्वार वासियों की तरफ से आयोजित धार्मिक समागम पर पूर्व विधायक नवीन धीमान, इंदु बाला, ग्राम पंचायत ज्वार के प्रधान संदीप राणा, उपप्रधान रामपाल शर्मा, राजपुर जस्वां के उपप्रधान अनिल कुमार, सतीश बावा सहित अन्य लोगों ने कथा का रसपान किया और आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें