फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहली से 30 जून तक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों को मिलेगी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
3 से 12 अगस्त तक फिर से छुट्टियां होंगी
विज्ञापन

पहले 22 जून से 29 जुलाई तक स्कूलों में होती में छुट्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। जिला ऊना में इस बार विद्यार्थियों को झुलसा देने वाली गर्मी में स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने जिला ऊना में स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदल दिया है। विद्यार्थियों को जून में छुट्टियां रहेंगी तो जुलाई में स्कूल जाना पड़ेगा। शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में विद्यार्थियों को टू टर्म में गर्मियों की छुट्टियां होंगी। पहली से 30 जून तक छुट्टियां होंगी और पहली जुलाई को स्कूल खुल जाएंगे। इसके बाद दो अगस्त तक विद्यार्थी स्कूल जाएंगे और फिर 3 से 12 अगस्त तक फिर से छुट्टियां होंगी। इसकी पुष्टि शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सोमलाल धीमान ने की है। पहले के शैक्षणिक सत्र की बात करें तो अब तक 22 जून से 29 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां होती थीं और जून में भयंकर गर्मी में भी विद्यार्थी स्कूल पहुंचते थे। जून में तो ऊना का तापमान 44 या 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता था। ऐसे में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत पाने के लिए अनेक शिक्षक संघों की ओर से प्रशासन व सरकार से स्कूलों की समयसारिणी बदलने की मांग उठाई थी। जब असहनीय गर्मी होती थी तो स्कूलों का समय भी बदल दिया जाता था। इस बार शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को पूरी तरह से राहत प्रदान की है। जिला ऊना में यदि सरकारी स्कूलों की बात करें तो यहां 744 स्कूल मौजूद हैं। इनमें प्राइमरी स्कूलों की संख्या 474, मिडिल स्कूलों की संख्या 84, हाई स्कूलों की संख्या 45 जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या 141 हैं। इन स्कूलों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के मुख्य प्रेस सचिव राजन शर्मा, ऊना के अध्यक्ष शशिपाल सैनी व महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदलना सराहनीय फैसला है। इस फैसले से विद्यार्थियों को गर्मियों में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें