फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं के मालवाहक वाहनों में आने पर नहीं लगी रोक

विज्ञापन
ऊना बिना रोक टोक के मालवाहक वाहनों में सफर करते हुए श्रद्धालु।संवाद - फोटो : चर गांव में ​स्थित सोमनाथ मंदिर
विज्ञापन
सिद्ध बाबा बालक नाथ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन रोक पाने में असफल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। इन दिनों सिद्ध बाबा बालक नाथ के लिए पंजाब, हरियाणा एवं अन्य स्थानों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से सिद्ध बाबा बालक नाथ में श्रद्धालुओं को ट्रक और ट्रालियों में आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद बाहरी राज्यों के श्रद्धालु अपने ट्रक के ऊपर छत डालकर आने जाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष ऐसे वाहनों से कोई न कोई अनहोनी घटना घटती रहती है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का डर नहीं है। पुलिस प्रशासन समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई तो करता है, इसके बावजूद इन पर कोई असर नहीं पड़ता। बाहरी राज्यों से श्रद्धालु इन दिनों बेखौफ होकर मालवाहक वाहनों में सफर कर रहे हैं। थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी का कहना है कि पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी की है और ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें