फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर, बस स्टैंड के बाहर नहीं कोई भी व्यवस्था

Thu, 23 Oct 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना बस स्टैंड के बाहर एनएच पर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
ऊना। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग की तरफ से चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं लेकिन ऊना बस स्टैंड के बाहर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कई बार मांग उठाने के बाद भी स्पीड ब्रेकर नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर न होने के चलते यहां तेज गति से वाहन गुजरते हैं। तेज रफ्तार वाहनों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। साथ ही बस स्टैंड के एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने के लिए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
चंडीगढ़–धर्मशाला एनएच से सटे ऊना बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर न होने से स्थिति लगातार खतरनाक बनी हुई है लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। एनएच से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और कई बार तेज रफ्तार के चलते बस स्टैंड के समीप दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एनएच विंग ऊना के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर एनएच पर स्पीड ब्रेकर लगाने का मामला उनके ध्यान में है और इसके लिए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें