फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से सामान चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
मैहतपुर में मकान से सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। मैहतपुर में बंद मकान से सामान और नकदी चोरी के आरोप पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को नौ जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

मैहतपुर में बंद पड़े मकान से एलसीडी, सेट टॉप बॉक्स, गैस सिलेंडर और नकदी चोरी की गई थी। इस आरोप में पुलिस ने चंबा, जसूर और मैहतपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंजूल निवासी गांव दुरगेठी जिला चंबा, पंकज निवासी गांव जसूर जिला कांगड़ा और मुनीश निवासी मैहतपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंबा और जसूर पकड़े आरोपी पहले उक्त मकान में ही किराए पर रहते थे। 18 जून को मैहतपुर पुलिस चौकी में मकान से सामान चोरी होने का मामला दर्ज करने के बाद शक के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को नौ जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें