फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पशु चिकित्सालय बरनोह में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय अस्पताल बरनोह में चोरी की घटना पेश आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय के इंचार्ज रमेश चंद निवासी डंगोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण अस्पताल बंद था। शनिवार रात को ही वारदात को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने उसे फोन कर जानकारी दी कि अस्पताल में चोरी हुई है और कुछ सामान के साथ तोड़फोड़ भी हुई।
उन्होंने कहा कि जब मौके पर जाकर देखा तो अस्पताल में कंप्यूटर की बैटरी सहित कुछ अन्य कीमती सामान गायब था। वहीं, लैब का कुछ कीमती सामान नहीं मिली। अस्पताल की खिड़की ग्रिल को भी तोड़ा गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना, राकेश सिंह ने कहा कि बरनोह पशु चिकित्सालय में चोरी की घटना में आरोपियों से जुड़े सुराग खंगाले जा रहे हैं। वारदात में किसी नशेड़ी का हाथ होने का शक है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।

अस्पताल में नहीं कोई सीसीटीवी
हैरत की बात यह है कि क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में अभी तक कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। वहीं ग्रामीणों से विवाद के चलते अस्पताल की चहारदीवारी भी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में वारदात को अंजाम देने वाला आराम से चोरी कर वहां से फरार हो गया और उसका कोई सुराग भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


बरनोह अस्पताल में कुछ कीमती सामान चोरी हुआ है। चोरी हुए सामान की कीमत 1.25 लाख रुपये के आसपास है। जिस समय वारदात हुई, वहां कोई नहीं था। हालांकि पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई है।
- डॉ. विनय शर्मा, उपनिदेशक, जिला पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें