फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भदसाली में दिनदहाड़े दो घरों में चोरी

विज्ञापन
भदसाली में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : इंद्रपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नकदी और सोने के गहनों पर कर गए हाथ साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदसाली में दिनदहाड़े चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों के मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना वार्ड नंबर 9 निवासी नरेश कुमार के घर में हुई। नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य ताला तोड़कर लगभग 8,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। दूसरी घटना गांव की ही निवासी कमलेश कुमारी के घर में घटी। कमलेश कुमारी के अनुसार चोर उनके घर से उनकी बहू के सोने के गहनों के अलावा करीब 9,000 रुपये नकद भी ले गए। घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें