फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीन दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर

Wed, 18 Sep 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। हरोली मार्ग पर किसी शातिर ने दुकानों के ताले तोड़ते हुए नकदी सहित सामान पर अपने हाथ साफ किए, जबकि एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात घालूवाल से सलोह चौक तक की किसी शातिर चोर ने बारी-बारी तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। इस बीच एक रेडीमेट कपड़ों की दुकान पर नजर भी आया, जिसमे वह दो बैग कपड़ों के भरकर ले जाते हुए देखा गया। इसी तरह चोर ने अन्य दो दुकानों पर भी चोरी की। यहां उसने नकदी पर भी हाथ साफ किया। दुकानदारों की मानें तो चोर ने लगभग 40 हजार रुपयों की नकदी सहित सामान चोरी किया। उधर, पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी गुरध्यान शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई में जुट गए हैं। रेडीमेट की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को खंगाला गया और चोर की पहचान की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें