फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चोरी के आरोपियों को मिली तीन दिन की पुलिस रिमांड

Wed, 18 Sep 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)। उपमंडल के टटहेड़ा गांव में एक सुनार की दुकान पर हुई चोरी की वारदात में संलिप्त पकड़े गए दो आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

चोरी की इस वारदात में इस चोर गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी पुलिस को तलाश है, जिनकी धरपकड़ के लिए गगरेट पुलिस की टीम लगातार पंजाब में कई स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किए गए आभूषणों को भी रिकवर करने का प्रयास करेगी। उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों ने एक सुनार की दुकान में सेंध लगाकर वहां रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। अज्ञात चोरों का कोई सुराग न होने के चलते चोरी की इस गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ था। दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह के कुछ और सदस्य भी चोरी की इस वारदात में शामिल हैं। चोरी की इस वारदात में शीघ्र ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें