फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवालिक एवेन्यू कॉलोनी में चोरी, सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नया नंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल की सबसे पॉश कॉलोनी शिवालिक एवेन्यू के फेस दो की कोठी संख्या 1495 में चोरी की घटना सामने आई है। इस दौरान चोर घर में रखे सोने और चांदी के आभूषण लेकर भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोठी के मालिक सुरेंद्र मोहन बठिंडा में रहते हैं। उन्होंने कोठी की ऊपरी मंजिल जतिन नामक व्यक्ति को किराये पर दी हुई थी। जतिन अपने परिवार के साथ 14 जनवरी की शाम अपने रिश्तेदारों के यहां ज्वालाजी गए थे। 18 जनवरी को जब जतिन घर लौटे तो उन्होंने पाया कि चोरों ने उनके दरवाजे पर लगे लॉक तोड़ दिए हैं। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिसमें मंगलसूत्र, नथनी, टिक्का और चांदी के तीन जोड़े पंजेबे शामिल हैं, गायब थे। चोर इतने शातिर निकले कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोरी कर लिया। नया नंगल पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें