फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घंगरेट में दिनदहाड़े चोरी, घर से 24500 रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-2 में रहने वाले सचिव देव के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर घर के भीतर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार सचिव देव का घर सुनसान इलाके में है। अन्य मकान दूर-दूर स्थित हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, दोनों बच्चे स्कूल में थे और खुद सचिव देव मजदूरी करने गया हुआ था। जब वह शाम को घर लौटा तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है, घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी के भीतर रखी 24,500 रुपये की नकदी गायब है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। घंगरेट पंचायत के प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों का सुराग लगाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें