फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कबड्डी में एसएसआरवीएम नंगल ने रुद्रा इंटरनेशनल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। एसएसआरवीएम विद्यालय ऊना में सहोदय गेम्स टूर्नामेंट 2025 का शुभांरभ बतौर मुख्य अतिथि एएसपी सुरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि आरटीओ अशोक कुमार और अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या एसएसआरवीएम ऊना बृजबाला ने किया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 425 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में रेसलिंग, खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी और चेस आदि खेलों में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। शुक्रवार को कबड्डी के लड़कों के वर्ग में एसएसआरवीएम नंगल ने रुद्रा इंटरनेशनल, एसएसआरवीएम ऊना ने रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल को हराया। वाॅलीबाल लड़कियों में रुद्रा इंटरनेशनल ने एसएसआरवीएम ऊना और लड़कों में शांति निकेतन ने रॉकफोर्ड को हराया। लड़कों में शांति इंटरनेशनल ने एसएसआरवीएम नंगल को शिकस्त दी। खो-खो लड़कियों में एसएसआरवीएम नंगल ने स्कॉलर्स स्टेयर्स और लड़कों में जेएस विजडम ने स्कॉलर्स स्टेयर्स को हराया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में एसएसआरवीएम ऊना ने रुद्रा इंटरनेशनल, एसएसआरवीएम नंगल ने वेदांता पब्लिक स्कूल को हराया। अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, एकाग्रता, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें