फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवक को लोहे के पाइप से पीटा

Tue, 03 Nov 2026 04:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के संतोषगढ़ रोड पर अंडे की रेहड़ी के पास कूड़े में प्लेट फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने युवक के सिर और दाहिनी बाजू पर पाइप से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल की पहचान 37 वर्षीय विजय शर्मा उर्फ लक्की निवासी वार्ड-9, पुराना होशियारपुर रोड ऊना के रूप में हुई है। वह जल शक्ति विभाग में सी-ग्रेड ठेकेदार है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कुल्ला निवासी ऊना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में विजय शर्मा ने बताया कि दो नवंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह दिवजोत की अंडे की रेहड़ी पर अंडे खाने गया था। इसी दौरान उसका छोटा भाई पंकज भी वहां पहुंच गया। रेहड़ी पर कुल्ला भी मौजूद था। शिकायतकर्ता के अनुसार कुल्ला ने चिकन खाने के बाद कागज की प्लेट नाले में फेंक दी। इस पर उसने उसे पास रखे डस्टबिन में प्लेट डालने की सलाह दी। इसी बात को लेकर आरोपी उसके साथ बहसबाजी और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने विजय को धक्का देकर झगड़ा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद उसके भाई पंकज और दिवजोत ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
विजय के अनुसार जब वह अपने भाई के साथ घर लौटने लगा तो आरोपी ने रास्ता रोक लिया और करीब चार फीट लंबे लोहे की पाइप से हमला कर दिया। आरोपी ने उसकी दाहिनी बाजू और सिर पर पाइप से प्रहार किया। हमले में उसके सिर के पिछले हिस्से और दाहिनी बाजू पर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद घायल स्वयं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि घायल का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें