फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पत्नी बोली- टेंडर से बाहर करने और उधार के पैसे मांगने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा लोक निर्माण विभाग कार्यालय में वरिष्ठ सहायक से हुई मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आरोपी ठेकेदार की पत्नी आरती देवी ने भी इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में आरती देवी ने आरोप लगाया है कि वह ठेकेदार हैं और समस्त कार्य उनके पति रोहित कुमार देखते हैं, जिनका कार्यालय में आना-जाना लगा रहता है। उनका कहना है कि वरिष्ठ सहायक अश्वनी शर्मा को उनके पति ने अधीक्षक संजीव जम्वाल के कहने पर गूगल पे के माध्यम से 1.10 लाख रुपये उधार दिए थे, जिन्हें दो दिन में लौटाने का आश्वासन दिया गया था। आरती देवी के अनुसार उक्त राशि वरिष्ठ सहायक ने गाड़ी खरीदने के लिए मांगी थी, लेकिन जब उनके पति ने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगे और कहा कि वे पुल की निविदा करवाने में मदद करेंगे। आरोप है कि 29 अक्तूबर को अधीक्षक ने निविदा पर जाली हस्ताक्षर कर उनके पति को निविदा प्रक्रिया से बाहर कर दिया। इसी मुद्दे पर 31 अक्तूबर को जब उनके पति स्पष्टीकरण मांगने कार्यालय पहुंचे तो वहां वरिष्ठ सहायक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई हुई। बंगाणा पुलिस थाना ने पुष्टि की है कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें