फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसानों के लिए आफत बना मौसम, फिर छाए बादल

Thu, 19 Mar 2026 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को एक बार फिर आसमान में घने बादल छा गए जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गई हैं। बीते सोमवार को हुई बारिश से जहां फसलों को पहले ही भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं अब दोबारा खराब मौसम के चलते स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के कारण खासकर गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाओं से फसल गिर गई। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। किसान अभी इस नुकसान का आकलन भी नहीं कर पाए थे कि बुधवार को फिर से बादल छाने से उनकी चिंता बढ़ गई। मौसम विभाग ने वीरवार तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जिससे पहले से प्रभावित फसलों को और नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है, जो खड़ी फसलों के लिए और घातक साबित हो सकती है।
किसानों में सुरेंद्र कुमार, दीपक सैनी, अरविंद कुमार, राजवीर सिंह, लखविंद्र सिंह सहित अन्य का कहना है कि इस समय फसल पकने की कगार पर है और ऐसे में बारिश होने से दाने काले पड़ने और फसल के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। किसानों ने बताया कि लगातार बदलते मौसम के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि कई स्थानों पर गेहूं की फसल गिरने के मामले सामने आए हैं। हालांकि खेतों में जलभराव जैसी स्थिति फिलहाल पैदा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा बारिश होने पर खेतों से पानी की निकासी का प्रबंध करें। साथ ही मौसम साफ होने तक अनावश्यक कृषि कार्यों से बचें। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसी भी नुकसान की स्थिति में संबंधित विभाग को सूचित करें ताकि उचित सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें