फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से चिंतपूर्णी में मकान का बरामदा गिरा

Tue, 26 Aug 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं/बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की बधमाणा पंचायत में सोमवार को मूसलाधार बारिश के बीच विधवा प्रकाशो देवी, पत्नी स्वर्गीय राम प्रसाद के पुराने मकान का बरामदा अचानक भरभराकर गिर गया। परिवार पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, ऐसे में यह आपदा उनके लिए पहाड़ टूटने जैसी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घर की दीवारें भी नमी से प्रभावित हो चुकी हैं। बरामदा गिरने के बाद अब पूरे मकान पर खतरा मंडरा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रकाशो देवी और परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बरामदा गिरने के बाद प्रकाशो देवी और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिवार का कहना है कि बारिश रुकने तक उन्हें घर में रहना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
टकारला में खतरे की जद में पक्का मकान
अंब की टकारला पंचायत के वार्ड 4 स्थित जीएसएसएस टकारला के आसपास लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्कूल के निकट और वार्ड-4 निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर चार फीट तक पानी भर गया है। इससे उनके मकान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि घर की सीमा के बिल्कुल साथ लगते खेतों में लगभग चार फीट जलभराव की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिससे उनके मकान के आसपास की जगह भी धंसने लगी है। उन्होंने बताया कि जलभराव की स्थिति से परिवार में डर का माहौल है । बलवीर सिंह का कहना है कि अगर बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा और जलभराव बना रहा तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का हल करवाने की मांग की है। उपप्रधान टकारला राजीव का कहना है कि स्थानीय लोग पानी की निकासी के लिए जगह देने को तैयार नहीं है। इस वजह से पानी की निकासी करवाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें