फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घुटारनी मोहल्ले का कच्चा रास्ता पैदल चलने लायक तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले-जीवन का सबसे बड़ा संघर्ष बन चुका है यह रास्ता
विज्ञापन

सड़क बनाने और मार्ग को पक्का करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की भंजाल ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन घुटारनी मोहल्ले में विकास की अनदेखी ने यहां के निवासियों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। यहां का कच्चा रास्ता न केवल पैदल चलने वालों के लिए बल्कि वाहनों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। इस रास्ते पर पड़ते सैकड़ों घरों, बाबा बालक नाथ तथा दर्शप्रीत योगेश्वर शिव मंदिर जैसे प्रमुख स्थल के बावजूद क्षेत्र के बाशिंदे बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कच्चा रास्ता इतना खराब है कि यहां दोपहिया वाहन तो दूर, चौपहिया वाहन भी सुरक्षित नहीं चल सकते। बरसात के मौसम में रास्ता फिसलन भरा और कीचड़ से भर जाता है, जिसमें वाहन फंस जाते हैं। आपातकालीन स्थिति में बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना हो तो यह रास्ता पूरी तरह बाधा बन जाता है। स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि घुटारनी मोहल्ले का यह रास्ता हमारे जीवन का सबसे बड़ा संघर्ष बन चुका है। न हम पैदल सुरक्षित चल सकते हैं और न ही वाहन में आराम से आ-जा सकते हैं। सरकार को तुरंत सड़क निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
युवाओं का विरोध
युवाओं मुकेश कुमार, अतुल ठाकुर, राजिंदर सिंह, अमन, और विवेक ने बताया कि कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। अभी तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि विकास की योजनाएं आखिर गांवों तक कब पहुंचेंगी। उन्होंने मांग की है कि इस रास्ते पर सड़क बनाई जाए अन्यथा कम से कम इसे पक्का करवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें