फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सालाना समारोह में छात्राओं ने लोक नृत्य से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल ऊना और टक्का में वार्षिक समारोह की धूम
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और मृदु शर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और टक्का विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कन्या स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा उपस्थित रहे, जबकि शिक्षा के अधिकार समिति के सदस्य बाबा अमरजोत सिंह बेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टक्का स्कूल में रेडक्रॉस सोसाइटी की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी मृदु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों में समारोह के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए। सतपाल रायजादा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता निरंतर सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की ओर से बताई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों की मजबूती सामाजिक विकास का एक अहम पहलू है। समारोह में छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य मंचन शामिल थे। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। टक्का स्कूल में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मृदु शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11,000 रुपये की राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज और विद्यालयों के बीच सहयोग से ही शिक्षा का वास्तविक विकास संभव है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि आधुनिक समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें