फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कानून, वित्त और अन्य व्यवस्थाएं हुईं ध्वस्त : सुमीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। भाजपा प्रदेश सचिव और संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने चिंतपूर्णी अपर मंडल और चुरूड़ू में चिंतपूर्णी लोअर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान में प्रदेश की जनता पिस रही है। अब तो जनप्रतिनिधियों का जीवन भी आए दिन खतरे में पड़ता दिख रहा है। कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान के चर्चे और उदाहरण जगजाहिर हैं। इससे प्रदेश की वित्त, कानून और अन्य व्यवस्थाएं आज ध्वस्त होती जा रही हैं। खनन, भू माफिया, वन माफिया, ट्रांसफर माफिया, लूटपाट, रंगदारी और गन कल्चर भी प्रदेश में पैर पसारते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आए दिन मर्डर, किडनैपिंग और महिला अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जनता के स्वाभाविक होने वाले काम प्रशासनिक अधिकारियों की नीरसता के कारण नहीं हो पा रहे हैं, वहीं लचर कानून व्यवस्था के चलते प्रदेशवासी डर के साये में जीने को मजबूर हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, विस्तारक अमित शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष कृपाल ठाकुर सहित चिंतपूर्णी अपर मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश में भ्रष्टाचार बड़ा है, बेरोजगारी बड़ी है। चिट्टे जैसे नशे पर रोक लगाने में सरकार विफल है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती जा रही है। शिमला में प्रस्तावित प्रदर्शन में विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी से 250 कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें