फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा : रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, ट्रेजरी का खाता भी खाली, साधारण से काम भी पड़े हैं बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश का आर्थिक तौर पर दिवालिया निकल चुका है। कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन और फिजूलखर्ची के चलते वर्तमान में प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। यही नहीं जो विकास कार्य विधायक प्राथमिकता के तहत होने हैं, वह भी लटक कर रह गए हैं। ट्रेजरी का खाता खाली हो गया है। साधारण से काम भी बंद पड़े हैं और विधायक की ओर से मंजूर किए गए काम भी शुरू नहीं हो पाए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा जुबानी हमला करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है। 30 हजार करोड़ का कर्ज वर्तमान सरकार ले चुकी है। केंद्र सरकार से भी आर्थिक तौर पर करोड़ों के हिसाब से प्रदेश को सहायता प्रदान की गई है। लेकिन, मुख्यमंत्री अपने मित्रों के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। पेंशनर भी परेशान हैं। मुख्यमंत्री अपने मित्र मंडली को खुश करने के लिए उन पर पैसा लुटा रहे हैं। सीएम ऑफिस ही 19 करोड़ की लागत से बन रहा है और मंत्री सहित अन्य के ऑफिस भी बनाकर पैसे की फिजूलखर्ची की जा रही है। चंडीगढ़ हिमाचल भवन भी 50 करोड़ का टेंडर कर दिया गया है। अभी तक 9524 आपराधिक मामले सामने आए हैं, जो कांग्रेस सरकार में नया रिकॉर्ड दर्ज है। जनवरी महीने में ही 10 मर्डर के मामले सामने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे जल्द से जल्द जनहित के लिए उचित कदम उठाएं और ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें