फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिशन 2027 में कंवर लड़ेंगे विस चुनाव, पूर्व मंडल अध्यक्ष के बयान से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के जन्म दिवस पर गोशाला थानाखास की जनसभा में बोले भाजपा नेता चरणजीत
विज्ञापन


कुटलैहड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त, कुटलैहड़ के विकास कार्य ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर 2027 के विधानसभा चुनाव में समर्थकों के सहयोग और आशीर्वाद से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। इस बयान के बाद कंवर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक के रूप में जीत हासिल की है और जयराम ठाकुर सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्य किया है। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के देवेंद्र भुट्टो से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि वीरेंद्र कंवर समर्थकों के सहयोग और आशीर्वाद से 2027 के विधानसभा चुनाव में हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा के इस बयान के बाद वीरेंद्र कंवर समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर समर्थक अपनी खुशी और समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। कई समर्थकों ने लिखा है कि वे वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में एक बार फिर से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब देखना होगा कि अन्य राजनीतिक दल इस चुनौती का सामना कैसे करते हैं और आगामी चुनावों में क्या रणनीति अपनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें