फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की सांसें केंद्र की ऑक्सीजन पर : चैतन्य शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-परियोजनाओं में अनुराग ठाकुर का नाम कहीं भी पट्टिका पर नहीं
विज्ञापन

भविष्य में झूठी टिप्पणी पर न्यायालय का रुख करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री के गगरेट दौरे को प्रेस वार्ता में पूरी तरह फ्लॉप बताया। कहा कि प्रदेश सरकार की सांसें केंद्र सरकार की ऑक्सीजन पर चल रही हैं। योजनाओं का श्रेय खुद लेने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से उद्घाटन किए गए 75 करोड़ रुपये के कार्यों में अधिकांश धनराशि केंद्र सरकार की है। प्रदेश सरकार ने सिर्फ 80 लाख रुपये खर्च किए, बाकी पूरी राशि केंद्र सरकार से मिली है। यह भी सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का नाम कहीं भी पट्टिका पर क्यों नहीं था, जो स्पष्ट रूप से प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पिछले दौरे में किए गए वादों की भी याद दिलाई। कहा कि दौलतपुर अस्पताल का अपग्रेडेशन, डीएसपी ऑफिस, सदानी वाला पुल, भंजाल के खेल मैदान और मिनी सचिवालय, इन पर अभी तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। यह सरकार केवल घोषणाएं करती है, धरातल पर कुछ नहीं है। आरोप लगाया कि विधायक राकेश कालिया को टिकट न मिलने के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है। क्या यह सच नहीं है कि मुख्यमंत्री ने खुद मुझे चुनाव लड़ने को कहा था। मुख्यमंत्री फूट की बात करते हैं, लेकिन जितनी फूट कांग्रेस में है, उतनी दूसरी किसी पार्टी में नहीं। उन्होंने चेताया कि यदि भविष्य में उनके खिलाफ कोई झूठी टिप्पणी की गई तो वह न्यायालय का रुख करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें