फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोंदपुर बनेहड़ा में एटीएम चार माह से बंद, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा के मुख्य बाजार में एसबीआई के करीब चार माह से बंद पड़े एटीएम से बैंक उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। एटीएम का शटर बंद होने से ग्रामीणों, कारोबारियों, छात्रों और कर्मचारियों को नकदी निकासी के लिए काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी कै. धर्मवीर सिंह, भूषण कुमार, नसीब सिंह, अशोक राणा, प्रदीप ठाकुर, जसवीर सिंह, राजीव कुमार, नरेश राय, हैप्पी, प्रीतम सिंह इत्यादि ने बताया कि गोंदपुर बनेहड़ा में स्थापित एसबीआई के एटीएम पर करीब एक दर्जन गांवों के बैंक उपभोक्ता निर्भर हैं लेकिन एटीएम लंबे अरसे से बंद होने से उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है। बैंक उपभोक्ताओं का कहना है कि यह एटीएम करीब 15 किमी के अंतर्गत पड़ते करीब एक दर्जन गांवों के लिए बैंक सुविधा मुहैया करवाता है और अब यह सुविधा हासिल न होने से उपभोक्ताओं को अन्य स्थानों की ओर रुख करना पड़ रहा। इससे लोगों के समय और धन की लगातार बर्बादी हो रही है। लोगों ने चेताया है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे बैंक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बैंक प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से इस समस्या का हल किए जाने की मांग उठाई है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि एटीएम को संचालित कर रही कंपनी का बैंक के साथ समझौता समाप्त होने के कारण समस्या पेश आई है, जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें