फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की मदद से ही चल रही राज्य सरकार : डॉ. सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- सीएम और मंत्री आभार जताने के बजाय कर रहे अभद्र टिप्पणियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ केंद्र की मदद पर चल रही है। प्रेस बयान में आरोप लगाया कि अगर केंद्र की वित्तीय सहायता न हो तो राज्य सरकार कर्मचारियों की तनख्वाह तक नहीं दे पाए। राज्य में पिछले पांच महीनों से न तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है, न ही मनरेगा मजदूरों को भुगतान हो रहा है। सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि वह अब सिर्फ ऑक्सीजन पर चल रही है। डॉ. कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के मंत्री और पदाधिकारी केंद्र सरकार का आभार प्रकट करने के बजाय अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सुक्खू सरकार ने केवल घोषणाएं की हैं, धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। आपदा राहत के नाम पर मिली राशि का पारदर्शी तरीके से उपयोग नहीं किया गया और जनता को उसका सीधा लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को केंद्र से मिले राहत पैकेज का सार्वजनिक हिसाब देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें