उपमंडल कार्यालय बंगाणा के सभागार कक्ष में निष्क्रिय बैंक खातों की समीक्षा बैठक करते एसडीएम बंगा
- फोटो : वीडियो ग्रैव
समीक्षा बैठक में कार्यकारी उपमंडल अधिकारी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल कार्यालय बंगाणा के सभागार कक्ष में निष्क्रिय बैंक खातों की स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपमंडल अधिकारी बंगाणा अमित शर्मा ने की। अमित शर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निष्क्रिय बैंक खातों की पहचान कर उन्हें शीघ्र सक्रिय करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। निष्क्रिय खातों की समयबद्ध समीक्षा से वित्तीय समावेशन को भी बल मिलेगा। उन्होंने विभागीय समन्वय और उत्तरदायित्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में गंभीरता से कार्य करना समय की आवश्यकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।