फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक निदेशालय से प्राथमिक शिक्षा का स्तर गिरेगा : राकेश चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक में बनाई धरने की रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें सभी खंड अध्यक्षों ने राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पूरे प्रदेश के सभी खंडों में नौ मार्च को धरना प्रदर्शन करने की रूपरेखा बनाई है। जिला ऊना के सभी खंड अध्यक्ष अपने उपमंडल अधिकारी को नौ मार्च को एक निदेशालय बनाने के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन को जिला ऊना के सैकड़ों अध्यापक सौंपेंगे। प्राथमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। अब प्राथमिक विद्यालयों में आठ कक्षाएं चल रही हैं। बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए प्राथमिक ढांचे को मजबूत किया जाना चाहिए। अगर एक निदेशालय होगा तो प्राथमिक शिक्षा का स्तर गिरेगा। नौ मार्च को प्रत्येक खंड के शत प्रतिशत अध्यापक अपने अधिकारों व गुणात्मक शिक्षा सही ढंग से लागू करने के लिए सरकार का रवैया ठीक न होने के कारण विरोध प्रदर्शन करेंगे। अभी तक प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे नन्हे मुन्नें बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। बैठक में जिला महासचिव सतिंदर मिन्हास, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, महिला विंग अध्यक्ष आशा कुमारी, अंजू कुमारी, राजकुमारी, खंड अध्यक्ष जगदेव सिंह, कुलदीप सिंह, महेश शर्मा, विजय शर्मा, वरिंदर सिंह, सुनीता शर्मा, कपिल शर्मा, महासचिव शोभा गुलेरिया, गुरदीप सिंह, विनोद कुमार, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें