फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट-भरवाईं मार्ग पर पुल के नीचे जमा गाद हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग विंग नहीं जागा तो एसडीएम ने खुद करवाया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट-भरवाईं मार्ग पर पुल के नीचे गाद जमा होने से हर बरसात में जलभराव की समस्या पैदा हो रही थी, जिससे एसडीएम कार्यालय व आसपास के रिहायशी क्षेत्र प्रभावित हो रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग विंग की अनदेखी के बावजूद एसडीएम सौमिल गौतम ने जेसीबी से गाद हटवाकर नालों का पानी सीधे खड्ड में समाहित करने की व्यवस्था करवाई। नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि कस्बे की अधिकतर सड़कें नालों से होकर गुजरती हैं, इसलिए बरसात में पानी आना स्वाभाविक है। खड्ड का तल ऊंचा हो जाने से पानी समाने में दिक्कत आ रही थी, जिसे अब दुरुस्त किया गया है। एसडीएम ने कहा कि थोड़ी बरसात में भी पानी कार्यालय व मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता था, इसलिए डि-सिल्टिंग जरूरी थी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें