ऊना। उपमंडल बंगाणा की पंचायत बेरियां के अंतर्गत गांव कृष्णानगर में भारी बारिश के चलते राजकीय प्राथमिक पाठशाला का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय वार्ड सदस्य सुरिंद्र कुमार का कहना है कि डंगे की हालत पहले से ही खराब थी और लगातार बारिश के कारण यह भरभरा कर नीचे गिर गया।
गनीमत रही कि आजकल स्कूल में छुट्टियां थी, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की सुरक्षा को देखते हुए डंगे की तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पंचायत प्रधान सुखदेव सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मरम्मत के लिए रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। संवाद