फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-हमीरपुर सड़क पर रेलवे फाटक दो दिन रहेगा बंद

Wed, 25 Mar 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में ऊना और हमीरपुर के बीच आवाजाही करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ऊना-हमीरपुर सड़क पर स्थित रेलवे फाटक दो दिन के लिए बंद रहेगा जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे से बंद कर दिया जाएगा और वीरवार देर शाम सात बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। फाटक बंद रहने के चलते यातायात को मलाहत, टक्का और लोअर अरनियाला सड़क की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सभी ट्रेनें सामान्य दिनों की तरह नियमित रूप से चलती रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें