संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गुरुद्वारा धर्मशाल महंत भाई जवाहर सिंह ऊना में मंगलवार को संत बाबा सतनाम सिंह जी सेवा पंथी की दूसरी बरसी पर गुरमत समागम आयोजित हुआ। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद कथा-कीर्तन हुआ, जिसमें भाई कुलदीप सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई जसपाल सिंह, भाई जयदीप सिंह व अन्य रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने कहा कि संत का जीवन सदैव परोपकार व सेवा को समर्पित होता है। संत बाबा सतनाम सिंह जी ने भी सेवा-सिमरन व सरबत के भले को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर संत बाबा अमनदीप सिंह ने बाबा सरबजोत सिंह बेदी व अन्य संत महापुरुषों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।