फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लठियाणी में बिजली के बिल लेने के लिए नहीं आया कोई भी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन-चार घंटे इंतजार करने के बाद बिना बिल जमा करवाएं लौटना पड़ा घर
विज्ञापन


बिजली उपभोक्ताओं ने विभाग के प्रति जिताया गहरा रोष
संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी सर्किल के उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने की तय तिथि पर जब वे स्थानीय कार्यालय पहुंचे तो दोपहर 12 बजे तक कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। मजबूरी में उपभोक्ताओं ने एसडीओ बंगाणा से संपर्क किया, तो उन्होंने स्टाफ की कमी बताते हुए बिल बंगाणा कार्यालय में जमा करने को कहा। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन भुगतान करना नहीं आता और पहले की तरह लठियाणी में ही बिल जमा करने की सुविधा दी जाए। उपभोक्ताओं ने विधायक विवेक शर्मा से मांग की है कि बिल अदायगी की व्यवस्था लठियाणी कार्यालय में ही सुनिश्चित की जाए। एसडीओ उदय सिंह ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण फिलहाल बिल बंगाणा कार्यालय में ही जमा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें