फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांगड़ स्कूल के होनहारों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांगड़ में वार्षिक समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें हरोली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए होनहार व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य स्नेहलता शर्मा ने वर्षभर की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान अर्जित करके स्कूल का नाम रोशन किया है। विनोद बिट्टू ने इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से स्कूल की चहारदीवारी बनाने के लिए 6.21 लाख की राशि का जारी चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक ऊना राजेंद्र कौशल, उपप्रधान गणेश कौशल, एसएमसी प्रधान कपिलदेव, सुनीता शर्मा, सरिता, मीना, पूनम, रवि राणा, अरुण, संदीप, रवीश सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें