फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा बस अड्डे के लिए वन विभाग परिसर की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया तेज

Wed, 03 Jun 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा बस अड्डे के लिए वन विभाग परिसर की प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी। सं
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। बस अड्डे के लिए प्रस्तावित वन विभाग परिसर (फॉरेस्ट कंपाउंड) की भूमि के हस्तांतरण संबंधी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, यातायात व्यवस्था तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया। संयुक्त निरीक्षण में राजस्व, वन विभाग, परिवहन तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बस अड्डे के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और आगामी प्रक्रियाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, कानूनगो योगराज, वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुश आनंद और पटवारी शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि निरीक्षण के बाद संबंधित विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे, जिसके आधार पर भूमि हस्तांतरण की आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बंगाणा क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक बस अड्डे की मांग उठती रही है। क्षेत्रवासियों को वर्तमान में बसों के ठहराव और यात्रियों की सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ता है। प्रशासन द्वारा भूमि चयन और हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने से स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सभी विभागीय औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर बस अड्डा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे बंगाणा तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें