फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएचसी थानाकलां में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी

Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थानाकलां में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगामी एक माह के भीतर मशीन स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के हजारों मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी थानाकलां में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से उठाते आ रहे थे। अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए ऊना, बंगाणा अथवा निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मशीन के स्थापित होने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि मशीन के साथ आवश्यक विशेषज्ञ स्टाफ की भी समय पर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन





सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रसाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही लाेगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
-डॉ. अशोक दड़ोच, कार्यकारी खंड स्वास्थ्य अधिकारी थानाकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें