फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वार्ड-17 में जलभराव की समस्या होगी दूर

Thu, 23 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के वार्ड-17 में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मुद्दे को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 20 जून के अंक में अमर उजाला अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर निगम हरकत में आया है। वार्ड-17 के कई हिस्सों में बारिश के दौरान पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं और आसपास के घरों में भी पानी घुस जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और आवश्यक निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त निकासी व्यवस्था विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। निगम की इस पहल से जलभराव की समस्या का समाधान होगा और बरसात के मौसम में राहत मिलेगी।
विज्ञापन



वार्ड 17 में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए मौके पर अधिकारियों को भेज कर निरीक्षण करवाया गया है। इस समस्या का निपटारा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें